सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे सीडीओ, जनसमस्याएं सुनी

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने तहसील मुख्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित कुल 25 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मात्र तीन का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायती-पत्रों को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। Kairana News

शनिवार को तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार कक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी शामली विनय कुमार तिवारी ने की। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 25 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मात्र तीन का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायती प्रार्थना-पत्रों को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। वहीं, सीडीओ ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के धरातलीय एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी है। इस अवसर पर एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव, सीओ श्यामसिंह, तहसीलदार अर्जुन चौहान, नायब तहसीलदार राहुल सिंह आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– कैराना में कल पहली बार होगा पीसीएस-प्री एग्जाम

About The Author

Related Posts