सीडीओ विनय तिवारी ने सुनी जनसमस्याएं, 16 शिकायतों में से दो निस्तारित

Published On

ईद-उल-फितर के अवकाश के चलते सोमवार को तहसील मुख्यालय पर आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मुख्य विकास अधिकारी शामली विनय कुमार तिवारी ने तहसील मुख्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 16 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

विगत शनिवार को ईद-उल-फितर के त्योहार के चलते मार्च माह का अंतिम सम्पूर्ण समाधान दिवस सोमवार को तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार कक्ष में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने की। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 16 शिकायती प्रार्थना-पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत हुए, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना-पत्रों को शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। सीडीओ ने अधीनस्थ अधिकारियों को शिकायतों के धरातलीय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए है। इस दौरान एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज, आपूर्ति निरीक्षक मदनपाल सिंह व शौदान सिंह, नायब तहसीलदार सतीश यादव, बीडीओ कैराना बृजेश गुप्ता, एडीओ पंचायत राहुल पंवार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– सरसा घोघड़ा के सरकारी स्कूल से लाखों का सामान चोरी

About The Author

Related Posts