देश में कोविड टीकाकरण 94.70 करोड़ के पार

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में पिछले 24 घंटे में 66 लाख 85 हजार से अधिक कोविड टीके दिए गए हैं और इसके साथ ही कुल टीकाकरण 94 करोड़ 70 लाख से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि रविवार सुबह सात बजे तक कुल 66 लाख 85 हजार 415 कोविड टीके दिए गए हैं। इसके साथ 94 करोड़ 70 लाख 10 हजार 175 कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 23 हजार 624 कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं। कोविड संक्रमण से उबरने कुल व्यक्तियों की संख्या वाले तीन करोड़ 32 लाख 71 हजार 915 हो गई है। वहीं स्वस्थ होने की दर 97.99 प्रतिशत दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 18,166 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। देश में इस समय दो लाख 30 हजार 971 कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण दर 0.68 प्रतिशत हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कुल 12 लाख 83 हजार 212 कोविड परीक्षण किए गए हैं। अब तक 58 करोड़ 25 लाख 95 हजार 693 परीक्षण किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts