दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार, बदमाश प्रिंस तेवतिया की चाकू घोंपकर हत्या

Published On

3 कैदी घायल

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली की तिहाड़ जेल संख्या-3 में हुए गैंगवार में प्रिंस तेवतिया नाम के कैदी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वहीं, तीन कैदी घायल हो गए। Crime News पुलिस ने बताया कि घायल कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें:– Jaljeera: जलजीरे की ये है सादगी, एक घूंट में भर देता है ताजगी, जानें, चमत्कारिक गुण

दिल्ली पुलिस की एक टीम तिहाड़ जेल में पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस की निगरानी में कैदियों का इलाज किया जा रहा है। बदमाश प्रिंस तेवतिया दिसंबर में ही तिहाड़ जेल पहुंचा था। इसका गिरोह दक्षिणी दिल्ली में सक्रिय है। इस पर लगभग 16 मामले दर्ज हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author