नगर निगम पार्षद शीतल चौधरी पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी 

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: वार्ड – 9 की भाजपा नगर निगम पार्षद  शीतल चौधरी पर आज देर शाम अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। पार्षद कार से नोएडा के दादरी से अपने घर गाजियाबाद लौट रही थीं। जैसे ही वह  पुलिस लाइन रोड  से अपने घर की तरफ बढ़ीं,  बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। सूचना मिलते ही कविनगर थाना प्रभारी  समेत पुलिस फोर्स तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल पार्षद को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसीपी कविनगर, सूर्य बली मौर्य ने बताया कि हमले की  पूरी जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर  आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता इस हमले से सकते में हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर रही है। Ghaziabad News

यह भी पढ़ें:– 10 हजार एकड़ में पराली प्रबंधन कर किसानों के लिए रोल मॉडल बने सतपाल सिंह

About The Author

Related Posts