दिल्ली की फैक्ट्री में लगी आग

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के बादली इलाके में रविवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक दमकल अधिकारी ने कहा, रोहिणी जेल के पीछे बादली इलाके में देर रात करीब 2:18 के आस-पास आग लगने की सूचना मिली। तुरंत 23 दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए रोबोटिक मशीन का भी इस्तेमाल किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts