Bawana Murder: गैंगस्टर मंजीत महल के भतीजे की सरेआम गोली मारकर हत्या

Published On

Gangster Manjit Mahal’s nephew shot dead: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बाहरी क्षेत्र बवाना में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल के भांजे दीपक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सुबह 7 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब दीपक मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। Bawana Murder News

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और दीपक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कई राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे दीपक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस हमले में दीपक की बेटी भी घायल हुई है, जो उस समय उसके साथ टहल रही थी। उसे हाथ में गोली लगी है, हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Delhi’s Aman Vihar Murder: फोन कर घर से बुलाकर 10वीं के छात्र को घोंपा चाकू, मौत

दीपक के शरीर पर 7 से 8 गोली के घाव पाए गए हैं

पुलिस के अनुसार, दीपक के शरीर पर 7 से 8 गोली के घाव पाए गए हैं। वास्तविक संख्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि हमलावरों ने दीपक पर गोली चलाने के बाद कुछ दूरी पर जाकर फिर से लौटकर दोबारा उस पर फायरिंग की।

घटनास्थल से फरार होने से पहले दोनों हमलावरों ने सुनिश्चित किया कि दीपक की मौत हो जाए। इस निर्मम हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार, दीपक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था, लेकिन वह कुख्यात अपराधी मंजीत महाल का भांजा था।

दिल्ली पुलिस को संदेह है कि यह वारदात इलाके में सक्रिय गैंगवार से जुड़ी हो सकती है। जांच अधिकारी सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटे हैं। पुलिस ने बताया कि दो में से एक हमलावर की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों को पकड़ने के बाद ही हत्या के पीछे की असली मंशा का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है। Bawana Murder News

Uttar Pradesh Encounter: उत्तर प्रदेश में दो मुठभेड़ मुठभेड़ों में वांछित अपराधी घायल और गिरफ्तार

About The Author

Related Posts