LIVE : गाजियाबाद में हर्षोल्लास से मनाया पावन भंडारा, भारी संख्या में पहुंची साध-संगत

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा रूहानी स्थापना माह की खुशी का पावन भंडारा आज रविवार को उत्तर प्रदेश की साध-संगत गाजियाबाद के श्री गणपति फार्म अवंतिका एक्सटेंशन चिरंजीव विहार में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। पावन भंडारे के दौरान पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्च्चा सौदा की साध-संगत द्वारा किये जा रहे 138 मानवता भलाई के कार्यों को भी गति दी। नामचर्चा को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह देखने को मिल। बड़ी संख्या में साध-संगत आश्रम में पहुंची।

29 अप्रैल 1948 को बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज ने की थी डेरा सच्चा सौदा की स्थापना

डेरा सच्चा सौदा की पहली पातशाही पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज ने 29 अप्रैल 1948 को डेरा सच्चा सौदा की स्थापना की थी। आप जी ने लोगों को गुरु मंत्र दे कर मानवता भलाई कार्यों पर चलने का रास्ता बताया। इनके पश्चात दूसरी पातशाही परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने देश के विभिन्न हिस्सों में हजारों सत्संग किये और लाखों लोगों को गुरु मंत्र देकर इंसानियत की राह पर चलाया और अब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु 138 मानवता भलाई कार्यों में जुटे हुए हैं।

जिनमें 29 अप्रैल 2007 को पूज्य गुरु जी ने रूहानी जाम की शुरूआत कर मर चुकी इंसानियत को जिंदा करने का बीड़ा उठाया। 138 मानवता भलाई कार्यो में रक्तदान, शरीर दान, गुर्दा दान, पौधारोपण, गरीबों को मकान बनाकर देना, गरीब कन्याओं की शादी करवाना, राशन वितरण, नेत्रदान, लोगों का नशा छुड़वाना, आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का निशुल्क इलाज करवाना, निशक्त जनों को सहारा देने के लिए ट्राई साइकिल देना सहित अनेक कार्य शामिल हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts