राष्ट्रीय लोक अदालत में ऐतिहासिक 1,90,725 वाद निस्तारित

Published On

कैराना में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पहली बार निस्तारित हुए इतने मामले, जनपद न्यायाधीश इन्दर प्रीत सिंह जोश ने फीता काटकर किया राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ

  • 5,19,67,976 रुपये की धनराशि का हुआ सेटलमेंट, बैंकों से सम्बंधित 531 प्री-लिटिगेशन वादों का भी हुआ निस्तारण

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। National Lok Adalat: जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में ऐतिहासिक 1,90,725 वादों का निपटारा किया गया। कैराना के इतिहास में पहली बार किसी राष्ट्रीय लोक अदालत में इतने वाद निस्तारित हुए है। इस दौरान 5 करोड़, 19 लाख, 67 हजार व 976 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया। Kairana News

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली व उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में शनिवार को जनपद न्यायाधीश इन्दर प्रीत सिंह जोश के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ कैराना स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में रिबन काटकर किया गया, जिसमें समस्त न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता तथा बैंक पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव आंचल कसाना ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश शामली इन्दर प्रीत सिंह जोश द्वारा 01 मामला, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शामली बिजेश शर्मा द्वारा 35, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शामली(एससी/एसटी एक्ट विशेष) सुरेन्द्र राय द्वारा 260, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शामली(पॉक्सो) सीमा वर्मा द्वारा 05, अपर

जिला एवं सत्र न्यायाधीश शामली(एफटीसी) रीतू नागर द्वारा 02, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कैराना प्रशान्त सिंह द्वारा 962, सिविल जज सीनियर डिवीजन/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली आंचल कसाना द्वारा 1537 मामले, सिविल जज सीनियर डिवीजन/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कैराना आशीष काम्बोज द्वारा 717, न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली दिव्या चंद्रा द्वारा 1235, सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफटीसी शामली अमर प्रसाद द्वारा 702, सिविल जज जूनियर डिवीजन कैराना अंकित त्यागी द्वारा 772 तथा अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट संख्या-01 कैराना शिवानी चौधरी द्वारा 714 मामले निस्तारित किये गए। इस प्रकार जनपद शामली स्थित समस्त न्यायालयों के द्वारा 6980 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल 65,15,235 रूपये का सेटलमेंट किया गया। Kairana News

राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 1,83,214 मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया। इसके अलावा बैंकों से सम्बन्धित 531 प्री-लिटीगेशन वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल 4,54,52,741 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट हुआ। इस प्रकार जनपद न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली इन्दर प्रीत सिंह जोश के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान 1,90,725 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल 5,19,67,976 रूपये की राशि का सेटलमेंट हुआ। प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:– Operation Savera: नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प

About The Author

Related Posts