अवैध हथियार पोनिया व कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध हथियार पोनिया व 12 बोर के दो जिंदा कारतूसों समेत गिरफ्तार करके जेल भेजा है। बुधवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार अवैध हथियार बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे की किलागेट चौकी प्रभारी एसआई आनंद कुमार पुलिस टीम के साथ में हसन फैक्ट्री के निकट चेकिंग अभियान चलाए हुए थे। Kairana News

इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली, जिसके कब्जे से अवैध हथियार पोनिया व 12 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता नदीम निवासी मोहल्ला घोसा चुंगी कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– पांच दुकानों से वसूला गया एक हजार रुपये जुर्माना

About The Author