थ्री-व्हीलर पलटने से बुजुर्ग महिला की मौत, कई घायल

Published On

कैराना। (सच कहूँ न्यूज) थ्री-व्हीलर पलटने से नीचे दबकर एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई सवारियां घायल हो गई। रविवार को नगर के पानीपत-खटीमा मार्ग पर पंजीठ तिराहे के निकट एक तेज़ रफ़्तार थ्री-व्हीलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार एक बुजुर्ग महिला की नीचे दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि थ्री-व्हीलर में सवार दो अन्य सवारियां घायल हो गई। राहगीरों की मदद से तीनों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें:– पंजाब: युवती ने खुदकुशी की : ससुर, सास, ननद गिरफ्तार

जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। दोनों घायल बिहार राज्य के निवासी बताए गए है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल में पहुंची और मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए। देर शाम तक पुलिस मृतका के शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts