Fire: शिकोहाबाद में आग लगने के बाद मकान में हुआ धमाका, आधा दर्जन घायल

Published On

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Shikohabad News: शिकोहाबाद में एटा तिराहे के निकट शौकीराम पेट्रोल पंप के सामने स्थित मस्जिद के बराबर बाली गली में अंदर एक मकान में आग लग गई, जिससे आग पूरे मकान में फैल गई। इस दौरान आसपास के लोग बुझाने के लिए पहुंचे, इसी दौरान तेज धमाका के दौरान दीवार फट गई, जिससे आधा दर्जन से अधिक लोग इस हादसे में घायल हो गए। जिनको जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया है। इधर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर आकर आधे घंटे में आग पर काबू पाया। मकान के अंदर रखा हुआ सभी सामान जलकर राख हो गया। Firozabad News

शिकोहाबाद में पेट्रोल पंप के सामने वाली गली ने मोहम्मद रसीद और फरीद दोनों भाई रहते हैं। दोनों भाई बिरयानी का ठेला लगाते हैं। आज सोमवार दोपहर करीब दो बजे घर में आग लग गई, उसी समय कमरे में रखा कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम या बैटरी फट गया। अचानक आग लगने तथा विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। हादसे के समय परिवार के लोग किसी शादी समारोह में सिकंदराराऊ जिला हाथरस गए हुए थे। वहीं कुछ लोग फिरोजाबाद गए थे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर पुलिस भी मौके पर पहुंची। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– Israel: इजरायल के तेल अवीव में सुनी गयीं जोरदार धमाकों की आवाजें

About The Author

Related Posts