दिल्ली के एक कारखाने में लगी आग
Published On
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक इलाके में बुधवार तड़के एक कारखाने में आग लग गयी। इस हादसे में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल अधिकारी ने कहा, ‘आज तड़के करीब 3:05 बजे मंगलोपुरी औद्योगिक इलाका फेज-1 में स्थित एक कारखाने में आग लग गयी। इस हादसे की सूचना मिलने पर 26 दमकलों को तुरंत घटनास्थल भेजा गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।