चार मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, चरस व स्मैक बरामद

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Drug Smuggler Arrested: पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 380 ग्राम चरस व 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया है। Kairana News

गुरुवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार मादक पदार्थ तस्करी के धंधे पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता दिलशाद निवासी मोहल्ला छडियान व शाकिर निवासी मोहल्ला रेतेवाला कस्बा कैराना तथा अफसर उर्फ पप्पू व नसीम उर्फ सुक्का निवासीगण ग्राम तीतरवाड़ा बताए। चारों आरोपियों के कब्जे से 380 ग्राम चरस व 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके पकड़े गए चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– कल्पना स्कूल की अंशु ने जूनियर नेशनल जिला ट्रायल एथलीट में जीता स्वर्ण पदक

About The Author

Related Posts