Gold Price Today: सोना हो गया सस्ता, जल्दी कर लो खरीदारी!

Published On

MCX Gold Price Today: नई दिल्ली। मई माह की शुरुआत के साथ ही कीमती धातुओं की कीमतों में हलचल देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर के उतार-चढ़ाव, अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों में आई नरमी, और वैश्विक आर्थिक संकेतकों के प्रभाव के चलते हाल के दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। Gold Price Today

22 अप्रैल को सोना 99,458 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद बाज़ार में थोड़ा ठहराव आया और कीमतों में लगभग 7,000 रुपए की कमी देखी गई। इसके बावजूद, निवेशक अब भी सोना और चांदी जैसी सुरक्षित संपत्तियों में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं। Gold Price Today

एमसीएक्स (MCX) पर 3 मई 2025 को सुबह 8:40 बजे की स्थिति के अनुसार:

सोने की कीमत 63 रुपए बढ़कर 92,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।

चांदी की कीमत 1 रुपया घटकर 94,063 रुपए प्रति किलोग्राम रही।

इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:

24 कैरेट सोना: 92,980 रुपए प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 85,232 रुपए प्रति 10 ग्राम

चांदी (999 शुद्धता): 94,130 रुपए प्रति किलोग्राम

आइए जानते हैं देश की राजधानी में कीमती धातुओं के ताज़ा भाव:

नई दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतें — 3 मई
बुलियन मार्केट में सोना: 92,650 रुपए प्रति 10 ग्राम

एमसीएक्स पर सोना: 92,700 रुपए प्रति 10 ग्राम

बुलियन मार्केट में चांदी: 93,800 रुपए प्रति किलोग्राम

एमसीएक्स पर चांदी (999): 94,063 रुपए प्रति किलोग्राम

GT vs SRH IPL 2025 Highlights: गुजरात टाइटंस का धमाका: बनाया रनों का पहाड़, जिसके नीचे ‘दबR…

About The Author

Related Posts