ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

Published On

मीरांपुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, मीरांपुर में बुधवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। Mirapur News

नर्सरी, एल.के.जी. एवं यू.के.जी. कक्षाओं में क्रमशः सूतिक्षा शर्मा, रोशनी सैनी, कुलरीत सिंह चौधरी, तनिशा पँवार, यश बरोदिया, अशर, नेक्षा काम्बोज, वैदिक, अरियांश, जगमहर सिंह, अद्विक सिड़ाना, नित्या वत्स एवं उज्ज्वल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्राथमिक एवं उच्च कक्षाओं में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा एक से अजमत अब्बास, प्रिषा, विराट एवं कनक चौहान, कक्षा दो से कनन धीमान एवं अली रूज़म, कक्षा तीन से नुवान नंदवानी एवं अवनी सिंह, कक्षा चार से सम्राट तोमर एवं परम अरोड़ा, कक्षा पाँच से जुमाना एवं कुंज, कक्षा छः से अर्पण भारद्वाज एवं उन्नति, कक्षा सात से आराध्या चौधरी एवं अनमोल, कक्षा आठ से राधा सैनी एवं श्रद्धा, कक्षा नौ से आराध्या गुप्ता एवं अनन्या सिंह तथा कक्षा ग्यारह विज्ञान वर्ग (अ) से अंशिका जैन, वर्ग (ब) से नमरा एवं वाणिज्य वर्ग से ऋषिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। Mirapur News

इसके अलावा, शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए भी कई छात्रों को सम्मानित किया गया, जिनमें सूतिक्षा शर्मा, तेजस, सार्थक, आराध्या गर्ग, आयुषी, अर्पण भारद्वाज, नवाजिस आलम, जसमीत, सृष्टि आर्यन, उन्नति, अवनी धीमान, सिद्धार्थ, आराध्या गुप्ता, निपुण चौधरी, आन्या, कीर्तिका, नीतिका, यशी गोयल एवं कुनाल प्रमुख रहे।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने अभिभावकों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति पूर्ण नहीं होता, इसलिए स्वयं से प्रतिस्पर्धा करते हुए निरंतर उन्नति और नैतिक व बौद्धिक विकास की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। Mirapur News

विद्यालय निदेशक रोहित कुमार एवं प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही सत्र 2025-26 के सफल समापन पर पूरे विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें:– हैरिटेज स्कूल के रुद्र ने नेटबॉल में गोल्ड मेडल पर किया कब्जा

About The Author

Related Posts