10th Results 2026: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट में ज्ञानस्थली की हरमन कौर ने किया मीरापुर टॉप

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल का रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत

CBSE 10th Results 2026: मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। सीबीएसई द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, मीरापुर की छात्रा हरमन कौर ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में प्रथम स्थान (टॉप) हासिल किया। वहीं वाणी ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा राघव सिंह ने 96.04 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। 10th Results

बुधवार दोपहर घोषित हुए सीबीएसई हाईस्कूल रिजल्ट में ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के कुल 76 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि हरमन कौर ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणी ने 96.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय और राघव सिंह ने 96.04 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।

30 विद्यार्थियों ने 80 % से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की

इसके अतिरिक्त परी (95.8%), अवनि शर्मा (95.2%), भव्य गुप्ता (94.6%), मानव माहेश्वरी (94%), निहारिका (93.8%), तनिषा (93.8%), स्वना माहेश्वरी (93.2%), अलका पंवार (92.8%), नविश (92.4%), नित्या कपासिया (92%), अलिश्बा अंसारी (91.2%), कुणाल (90.4%), तेजस्वी (90.4%) एवं रिया संगल (90.2%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राघव सिंह, स्वना माहेश्वरी, हरमन कौर, परी, मानव, जसविंदर एवं रिया रानी ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। 10th Results

विद्यालय के कुल 30 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत, लगन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से शानदार सफलता अर्जित की और अपने अभिभावकों व विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर रोहित सिंह ने कहा कि यह सफलता छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है।

प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम प्रतिवर्ष उन्नति की ओर अग्रसर है। इसके लिए शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और स्वयं से प्रतिस्पर्धा की भावना आवश्यक होती है। हमारे छात्रों ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। 10th Results

About The Author

Ad Ad

Related Posts