Bihar Anganwadi Workers Salary Hike: सरकार की आंगनबाड़ी महिला कर्मचारियों को बड़ी सौगात

Published On

Bihar Anganwadi Workers Salary Hike: पटना। आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रति माह 9,000 रुपये तथा सहायिकाओं को 4,500 रुपये मानदेय मिलेगा। Bihar Anganwadi News

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जानकारी सोशल मीडिया मंच पर साझा करते हुए कहा कि बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य सुधार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी योगदान को सम्मानित करने के लिए उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2005 में सरकार बनने के बाद से ही समेकित बाल विकास परियोजना के अंतर्गत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए अनेक योजनाएँ लागू की गईं। वर्तमान समय में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लाभार्थियों को छह प्रकार की सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ने से उनका उत्साह बढ़ेगा तथा सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार होगा।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुविधा के लिए परिवहन क्षेत्र में भी पहल की है। हाल ही में 80 नई पिंक बसों का लोकार्पण किया गया है, जिनमें केवल महिलाएँ ही यात्रा कर सकेंगी। साथ ही, राज्य परिवहन निगम की 1,065 बसों में ई-टिकटिंग की सुविधा शुरू की गई है। मुख्यमंत्री के अनुसार, इन कदमों से महिलाओं की यात्रा अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगी तथा आम यात्रियों को भी आधुनिक व्यवस्था का लाभ मिलेगा। Bihar Anganwadi News

डेरा सच्चा सौदा के सेवादार को इस काम के लिए किया सम्मानित, जानकर आप भी हो जाओगे खुश

About The Author

Related Posts