बारिश में भरभरा कर गिरा मकान

Published On

तहसील स्याना के क्रियावली गांव की घटना | Bulandshahr News

बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। House Collapsed: स्याना तहसील क्षेत्र के गांव क्रियावली में बारिश के कारण मकान भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने की सूचना पर भारी भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। हुए हादसे में परिवार के लोगों की जान बाल- बाल बची। मकान गिरने से चंद मिनट पहले ही परिजन घर से बाहर आये थे। देखते ही देखते मकान धराशाही हो गया। Bulandshahr News

जानकारी के अनुसार गांव क्रियावली निवासी बिरम सिंह लोधी ने बताया कि तेज बारिश होने के कारण मकान भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने से पहले आभास होने पर वह सभी परिजनों को लेकर बाहर आ गए। देखते ही देखते चंद मिनटों में मकान धराशाही हो गया। मकान गिरने से लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। ब्रह्म सिंह लोधी ने बताया कि मलबे में घर का सभी सामान दब गया है। Bulandshahr News

मलबा हटाने में जुटे ग्रामीण

मकान गिरने की सूचना पर मौके पर एकत्रित हुई भीड़ मलबा हटाने में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि हुए हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बचे हैं। उधर परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक मदद किए जाने की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि सरकार की ओर से आर्थिक मदद दिलाई जाए। उधर एसडीएम देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर टीम भेजी गई है। हादसे में कोई हताहत नहीं है। पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– New Criminal Laws: नया कानून लागू: जानें, किस मामले में अब कितनी जेल की सजा काटनी होगी?

About The Author

Related Posts