राहुल जैसा भाई मिलने पर मुझे गर्व है : प्रियंका

Published On

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हए कहा कि उनके भाई तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है और ऐसा भाई मिलने पर उन्हें गर्व है। वाड्रा ने कहा कि वह अपने भाई की सुख दुख की साथी हैं और उन्होंने गांधी से सत्य तथा र्धर्य के साथ जीने की कला सीखी है। उनका कहना था कि ऐसा भाई मिलना गौरव की बात है और वह भाग्यशाली है कि उन्हें राहुल जैसा भाई मिला है। उन्होंने ट्वीट किया , “हर सुख-दुख में साथ रहते हुए मैंने अपने भाई से प्रेम, सत्य और धैर्य का साथ सीखा है। मुझे ऐसा भाई मिलने पर गर्व है। समस्त देशवासियों को पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts