मॉर्निंग रेड में 25 घरों में पकड़ी बिजली चोरी

Published On

कैराना। (सच कहूँ न्यूज) विद्युत विभाग की टीम ने मॉर्निंग रेड के दौरान अभियान चलाकर 25 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। इस दौरान बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा।

शुक्रवार सुबह एसडीओ ओपी बेदी ने टीम के साथ मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। इस दौरान मोहल्ला आलखुर्द भूरा चुंगी में छापेमारी की गई, जिसमें 25 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम ने बिजली चोरों के केबिल जब्त कर लिए और उन्हें चोरी से बिजली नहीं जलाने की हिदायत दी गई। इस कार्रवाई के बाद से बिजली चोरों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीओ ओपी बेदी ने बताया कि सभी बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts