Volleybal में दाहा ने नंगला मदौड़ को हराकर ट्राफी कब्जाई

Published On

मोरना (राहुल कुमार प्रजापति)-छछरौली में चौधरी अजीत सिंह मेमोरियल वालीबाल प्रतियोगिता

मोरना : गांव छछरौली में आयोजित चौधरी अजीत सिंह मेमोरियल वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में दाहा की टीम ने बेस्ट आफ फाइव में तीन सैट जीतकर नंगला मदौड़ की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मैच नंगला मदौड़ व धीराहेडी की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें नंगला मदौड़ की
टीम ने दो सैट जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच दाहा बागपत व खेडी की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें दाहा ने दो सैट जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच का कड़ा मुकाबला दाहा व नंगला मदौड़ की टीमों के बीच हुआ। जिसमें बेस्ट आफ फाइव के कड़े मुकाबले में दाहा की टीम ने तीन सैट जीतकर नंगला मंदौड़ की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।

समापन पर मुख्य अतिथि राजीव राठी व प्रधान नीरज राठी ने विजेता टीम को 3100 रुपये व ट्राफी तथा उप विजेता टीम को 2100 रुपये व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। रेफरी के रूप में संदीप भोकरहेडी व नीरज छछरौली ने मुख्य भूमिका निभाई। इस मौके पर कंवर पाल, अनुज गोयल, जगपाल, सुभाष शर्मा, डा. नेपाल, उपेंद्र राठी, पुष्पेंद्र, नरेंद्र चौधरी, सतीश, वाशु, हिमांशु ,राजीव ,नीरज प्रधान, हर्षित, पारित, अंकुर, उदय, कुलदीप आदि मौजूद रहे है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts