चिकित्सक ने दिया मानवता का परिचय

Published On

घायल महिला को निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल | Bulandshahr News

बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ न्यूज)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखावटी (Lakhaoti) के अस्पताल अधीक्षक डॉ हरेन्द्र सिंह सोमवार को लखावटी जा रहे थे। स्टेट हाइवे पर चरौरा मुस्तफाबाद के निकट बाइक हादसे में घायल एक महिला को सड़क किनारे पड़ी देख उन्होंने अपनी कार रोक कर उसे तथा उसके साथ की महिला को कार में बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखावटी पहुंचाया और तत्काल उपचार उपलब्ध कराया। घायल महिला ने अपना नाम नफीसा पत्नी यामीन गांव कटरा थाना गभाना जिला अलीगढ़ बताया। समय से उपचार मिलने पर घायल महिला ने चिकित्सक का आभार व्यक्त किया। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– 10 लाख रुपए के जाली नोट बरामदगी के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार

About The Author

Related Posts