सेंट आरसी स्कूल में प्राईमरी वर्ग के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: शनिवार को कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल(10+2) में नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया गया। कक्षा नर्सरी में अब्दुल, आरव व आराध्या प्रथम, शिफान, दिशा, जोहन व असद द्वितीय तथा रुप्दा, इशाल आलम व विवान तृतीय स्थान पर रहें। एलकेजी में तल्हा, शिफात व हर्षित प्रथम, नबील, श्रेया व अबुबकर द्वितीय तथा हुसैन, आरवी व वेदांश तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा यूकेजी में आराध्या, अर्पित, वृन्दा, मोईनुदीन, अलहम्माद व कमरूदीन ने प्रथम, आराध्या, पुनीत, तैमूर, जुनैद, हुमायूँ, जावेद व पार्थ ने द्वितीय तथा निहारिका, वाणी, इजान, कलीम व कन्हैया ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा-01 में शाहाद, मेहराज, आराध्या व आरव ने प्रथम, शाद, रहीस, अबीरा व मरियम ने द्वितीय तथा आर्यन, कमलकान्त, एंजल व विवान ने तृतीय स्थान पर बाजी मारी। Kairana

कक्षा-02 में वैभव, भव्या, फारिया, शाहन्वी, इब्राहिम व समीर प्रथम, आयत, आरूषी व शुभ द्वितीय तथा पूर्वी, अनाया व विहान तृतीय स्थान पर रहें। विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एक अभिभावक की पूँजी उसका बच्चा होता है। अतः बचपन से ही बच्चे को संस्कारवान, परिश्रमी व ईमानदार बनाने का प्रयास करना चाहिए। अच्छे विद्यालय में अच्छे अध्यापकों के संरक्षण में ये गुण उत्पन्न होते है। प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा ये नन्हें-मुन्ने छात्र ही आगे चलकर विद्यालय, समाज व देश का भविष्य तय करेंगे। इनकों अच्छी शिक्षा से शिक्षित कर सही दिशा प्रदान करने का प्रयास शिक्षक एवं अभिभावक दोनों को करना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षिका राजेश, सुमन, मोनिका, रीतू, राखी, इन्दू, सोनिया, वर्षा, खुशी व प्रियंका आदि उपस्थित रही। Kairana

यह भी पढ़ें:– Yogi Adityanath: सीएम योगी पहुंचे स्कूल, बच्चों को बांटे गिफ्ट, ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत

About The Author

Related Posts