Road Accident: बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Road Accident: बाइक पर सवार होकर पानीपत कंपनी में जा रहे एक अधेड़ व्यक्ति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मृतक व्यक्ति का भाई व पारिवारिक भतीजा भी घायल हुए है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। Kairana News

शनिवार को कांधला थानाक्षेत्र के गांव डुन्डूखेड़ा निवासी महेंद्र (50) अपने भाई तेजपाल व पारिवारिक भतीजे संदीप के साथ में बाइक पर सवार होकर पानीपत कंपनी में जा रहे थे। बाइक को महेंद्र का भतीजा संदीप चला रहा था। प्रातः करीब पौने आठ बजे जैसे ही वह पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग-709एड़ी पर स्थित गांव मवी के निकट पहुंचे, तभी सामने से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। Kairana News

राहगीरों की सहायता से तीनों घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने महेंद्र को गम्भीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने महेंद्र को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में घायल संदीप व तेजपाल की हालत ठीक बताई गई है। हादसे का शिकार हुआ महेंद्र अविवाहित था। हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– कण्डेला में विजिलेंस व विद्युत विभाग की संयुक्त छापेमारी, हड़कंप

About The Author

Related Posts