मुझेड़ा में नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मोहन प्रजापति ने किया

Published On

मुजफ्फरनगर (सच कहूँ/राहुल कुमार प्रजापति)। Muzaffarnagar News: गाँव मुझेड़ा में अमूल्य जीवन सेवा ट्रस्ट द्वारा विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि अति पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने फीता काट कर किया इस दौरान मोहन प्रजापति ने कहा हे कि अमूल्य जीवन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉo राजवीर सिंह प्रजापति की मुहिम अंधकार से प्रकाश की ओर मुहिम को डॉo योगेन्द्र प्रजापति आगे बढ़ाकर लोगो के जीवन में प्रकाश भरके गरीब असहाय लोगों की सेवा कर रहे हैं। Muzaffarnagar News

यह अपने आप में एक बड़ा परोपकारी कार्य हे ओर इस मुहिम के तहत जिले में हर महीने दर्जनों कैम्प लगाए जाते हे वहीं डॉ योगेन्द्र प्रजापति ने बताया हे कि देहरादून महेश इंद्रेश हॉस्पिटल से आई अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपनी आंखों की निशुल्क जाँच कराई वही जिनकी आंखो में मोतियाबिंद पाया गया उन्हें बस द्वारा देहरादून महेश इंद्रेश हॉस्पिटल लेजाकर निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा जिसका लाना लेजाना खाना दवाई आदि सब संस्था की ओर निशुल्क होगी वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने डॉo वैशाली, व उनकी पूरी टीम को संस्था के प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया इस दौरान वरिष्ठ मोर्चा नेता रामपाल सिंह पाल, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष बिट्टू प्रजापति, विजय पाल, डॉ. विनीत, डॉ. अजय, सहदेव प्रजापति आदि। Muzaffarnagar News

यह भी पढ़ें:– राष्ट्रीय सुरक्षा को  गाजियाबाद में नागरिक सुरक्षा की 12 सेवाओं का गठन

About The Author

Related Posts