पत्रकार संगठन कैराना की मासिक बैठक आयोजित

हिंदी पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम को लेकर हुआ मंथन

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पत्रकार संगठन कैराना की मासिक बैठक नगर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने की। बैठक में कलमवीरों ने पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान आगामी 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

कार्यक्रम को भव्य और प्रभावी बनाने के लिए सदस्यों द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन की एकजुटता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर संगठन संरक्षक महराब चौधरी व अब्दुल सत्तार तथा वरिष्ठ पत्रकार अंसार सिद्दीकी, रियासत अली ताबिश, एम. इकबाल हसन, मेहरबान अली कैरानवी, स्वदेश पंवार, अहसान सैफी, दीपक बालान, आशीष सैनी, अलताफ चौधरी और देवराज चौहान आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Kairana News (4)

About The Author

Related Posts