कोरोना संक्रमण के 26.47 लाख से अधिक मामले , 19.19 लाख स्वस्थ

Published On

नयी दिल्ली। देश में Coronavirus के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों में 58 हजार से अधिक मामले सामने आये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 26.47 लाख से अधिक हो गया जबकि 19.19 से ज्यादा लोग इस बीमारी से अब तक मुक्ति पा चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में संक्रमण के 58,525 मामले आने से संक्रमितों की संख्या 26,47,663 हो गयी है। राहत की बात यह है कि इसी अवधि में 57,584 लोगों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त हाेने वालों की संख्या भी 19,19,842 हो गयी है। इसी दौरान 941 लोगों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 50,921 पर पहुंच गया। इस बीच देश में सक्रिय मामलों की संख्या 544 कम होकर 6,76,900 हो गयी है।

Corona Patients

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 1986 बढ़कर 1,58,705 हो गयी तथा 288 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 20,037 हो गया। इस दौरान 8837 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,17,123 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं। आंध्र प्रदेश में मरीजाें की संख्या 2193 कम होने से सक्रिय मामले 85,945 रह गये हैं। राज्य में अब तक 2650 लोगों की मौत हुई है, वहीं 10,117 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 2,01,234 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts