Muzaffarnagar Police: मुजफ्फरनगर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, 3 गिरफ्तार, जानिये…

Published On

Muzaffarnagar Police: मीरापुर (सच कहूं /कोमल प्रजापति)। रामराज पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड में एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसकी तीन साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पकडे गये बदमाशो से पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से तीन तमन्चे, जिन्दा व खोखा कारतूस, सारिया, बुलेरो पिकअप व नगदी बरामद की है। रामराज थाना प्रभारी दीपक चौधरी ने बताया कि रामराज पुलिस देर रात जमालपुर नहर पुल पर पुलिस फोर्स के साथ चैकिंग की जा रही थी। उसी दौरान वहा से एक बुलेरा पिकअप गुजरी जिसमे चार संदिग्ध युवक बैठे हुए थे जिन्होने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उनका पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दी।

पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई तो एक बदमाश के पैर में गोली जा लगी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चारो बदमाशो को हिरासत में ले लिया। पुलिस की गोली लगने से बदमाश चौना उर्फ सलीम पुत्र शरीफ निवासी निराना थाना सिखेड़ा घायल हो गया जिसके पास से एक तमन्चा 315 बोर का बोर व दो खौका कारतूस व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त नाजिम पुत्र इस्लाम निवासी सिखेड़ा से एक तमंचा 315 बोर तथा 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ, अभियुक्त राशिद पुत्र अहसान निवासी सिखेडा के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ तथा अभियुक्त साहिल उर्फ भूरिया के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। बदमाशो से 4720 रुपये, 19 सैटरिंग प्लेट, 50 यूजेक, 50 बेस जेक, 120 कपलोक तथा करीब 05 कुन्तल सरिया बरामद हुआ, घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी जानसठ भेजा गया। पुलिस ने सभी बदमाशो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।

About The Author

Related Posts