शाहनवाज हत्याकांड का एक और आरोपी दबोचा, जेल रवाना

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Crime News: चार दिन पूर्व कस्बे के खुरगान मार्ग पर हुई हरियाणा के युवक की हत्या के प्रकरण में पुलिस ने एक और हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा व बाइक बरामद हुई है। पुलिस इससे पूर्व हत्या में शामिल मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।

विगत गुरुवार को हरियाणा राज्य के जनपद सोनीपत के थाना गन्नौर के गांव झारागढ़ी निवासी शाहनवाज की कस्बे के इस्सापुर खुरगान मार्ग पर चाकुओं से गोदकर व गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना वाले दिन ही मामले का राजफाश करते हुए मृतक की पत्नी मैफरीन, उसके प्रेमी तसव्वर तथा सुहैब निवासीगण ग्राम भूरा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

रविवार को पुलिस ने हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी आस मोहम्मद उर्फ आशु निवासी ग्राम भूरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा व बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। Kairana Crime News

यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम में फर्जी आईएएस चढ़ा हत्थे, नौकरी व तबादले के नाम पर करता था ठगी

About The Author

Related Posts