पुंछ में पाक ने की फायरिंग, दो की मौत, आठ घायल

Published On

घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है (Firing )

जम्मू (एजेंसी)। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को (Firing ) बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन किया जिसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गये। पुंछ के उपायुक्त राहुल यादव ने यहां टेलीफोन पर बताया कि पुंछ सेक्टर के बांदी चीची क्षेत्र में पाकिस्तान के संघर्ष विराम में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि करीब 1430 बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। इससे पहले 29 नवंबर को भी पाकिस्तान ने पुंछ के बालाकोटे सेक्टर में गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts