UP Roadways: कैराना से रामपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

कैराना-रामपुर सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कैराना से जनपद रामपुर के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। निरन्तर तत्पर सामाजिक संगठन द्वारा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामपुर डिपो से रामपुर से कैराना तक वाया मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और शामली बस संचालन की मांग की गई थी। विगत 15 अप्रैल को रामपुर डिपो प्रभारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को किराया सूची तैयार करके बस संचालन के निर्देश दिए गए थे।

पिछले सप्ताह से बस का संचालन शुरू हो गया था, जबकि अब बस का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। निर्धारित समय के अनुसार बस सुबह 7:30 बजे रामपुर से चलकर 8:30 बजे मुरादाबाद, 11 बजे बिजनौर, 01 बजे मुजफ्फरनगर होते हुए दोपहर 2:45 बजे कैराना पहुंचेगी। वहीं, कैराना से शाम 3:45 बजे रवाना होकर 5:30 बजे मुजफ्फरनगर, 7:20 बजे बिजनौर, 9:30 बजे मुरादाबाद और रात 10:15 बजे रामपुर पहुंचेगी। कैराना से मुजफ्फरनगर का किराया 93 रुपये, जानसठ 122 रुपये, मीरापुर 146 रुपये, बिजनौर 182 रुपये, नूरपुर 238 रुपये, मुरादाबाद 312 रुपये और रामपुर का किराया 365 रुपये निर्धारित किया गया है।

संगठन के अध्यक्ष शमून उस्मानी का कहना है कि इस बस सेवा से मुरादाबाद क्षेत्र में पुलिस व शिक्षा विभाग में कार्यरत युवाओं को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुरादाबाद क्षेत्र में परीक्षा केंद्र पड़ने पर अभ्यर्थियों को अब आवागमन में परेशानी नहीं होगी। सीधी बस सेवा से यात्रियों का समय और किराया दोनों बचेंगे। संगठन ने बस सेवा शुरू किए जाने पर रामपुर डिपो का आभार व्यक्त किया है।

Kairana News (5)

About The Author

Ad Ad

Related Posts