पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आई गिरावट

Published On

दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे की गिरावट |Petrol Diesel Price

Edited By Vijay Sharma

नई दिल्ली एजेंसी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में (Petrol Diesel Price) आज शु्क्रवार को भी गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं कि दिल्ली सहित देश के बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल किस कीमत पर बिक रहा है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे की गिरावट हुई है, इससे यहां पेट्रोल की कीमत 75.41 रुपये प्रति लीटर पर आ गई है। वहीं, यहां डीजल आज 15 पैसे सस्ता होकर 68.77 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 78 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है

कोलकाता की बात करें, तो यहां  पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 78 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 16 पैसे की गिरावट के साथ 71.13 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।उधर मुंबई में भी शुक्रवार को पेट्रोल में 14 पैसे की गिरावट आई है, इससे यहां पेट्रोल 81 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है और डीजल 16 पैसे की गिरावट के साथ 72.11 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

आइए अब दिल्ली से सटे शहर नोएडा व गुरुग्राम में पेट्रोल और डीजल का भाव जानते हैं। नोएडा में आज शुक्रवार को पेट्रोल गिरावट के साथ 76.57 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 69.04 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में शुक्रवार को पेट्रोल गिरावट के साथ 74.77 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 67.64 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

  • चेन्नई: यहां पेट्रोल में शुक्रवार को 15 पैसे की गिरावट आई है
  • जिससे यहां पेट्रोल 78.34 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है
  •  डीजल 16 पैसे की गिरावट के साथ 72.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
  • जयपुर में पेट्रोल 79.29 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 73.91 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें ।

About The Author

Related Posts