आर ए एफ ने किया फ्लैग मार्च

Published On

पुलिस ने दिलाया मतदाताओं को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा

बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: पुलिस और आर ए एफ के जवानों ने बुधवार को कस्बे में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी विनोद कुमार, निरीक्षक क्राइम इशाक हुसैन कर रहे थे। कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुलिस और आर ए एफ के जवानों ने आगामी लोकसभा चुनावों को शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु आम मतदाताओं को भरोसा दिलाया। Bulandshahr News

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जायेगा। यदि किसी ने भी गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। हेड कॉस्टेबल सतेन्द्र कुमार, कॉस्टेबल गौरव कुमार राजवीरसिंह आदि फ्लैग मार्च में शामिल रहे। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:–यमुनानगर की इन अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर

 

About The Author

Related Posts