शिखर शिक्षा सदन स्कूल में किंडरगार्टन बच्चों के लिए आयोजित हुई पूल पार्टी, बच्चों ने जमकर की मस्ती

Published On

मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Miranpur News: शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा नन्हे-मुन्ने किंडरगार्टन विद्यार्थियों के लिए विशेष पूल पार्टी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के पास स्थित के.डी. स्विमिंग पूल में आयोजित किया गया, जहाँ बच्चों ने जल क्रीड़ा और जलपान का भरपूर आनंद लिया।

गर्मी से राहत और आनंद हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। छोटे-छोटे बच्चों ने पानी में खेल-कूद, गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से इस दिन को यादगार बना दिया। Miranpur News

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं—लिपाक्षी, जेबा, दीपाक्षी, अफशा परवीन, मानसी, सोनी, काजल, रश्मि, ज्योति रस्तोगी, मन्तशा, इति—तथा विद्यालय की कोऑर्डिनेटर दीप्ति व्यास एवं कृति शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने बच्चों को संबोधित करते हुए गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए दाना और पानी रखने की प्रेरणा दी। वहीं, विद्यालय के निदेशक राजेश शर्मा ने इस आयोजन को न केवल मनोरंजक बल्कि शिक्षाप्रद बताते हुए बच्चों के साथ अपने बचपन की स्मृतियाँ भी साझा कीं।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सहयोग, आनंद और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता की भावना को विकसित करना था, जिसे सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया। Miranpur News

यह भी पढ़ें:– Corona: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना, संदिग्ध मरीजो के लिए जाएंगे सैंपल

About The Author

Related Posts