प्रशांत किशोर केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के लिए काम करेंगे

Published On

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएम केजरीवाल ने एलान किया है कि चुनाव में चुनावी रणनीतिकार और वर्तमान में जेडीयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर की कंपनी हमारे साथ काम करेगी। प्रशांत किशोर बीजेपी और बिहार में महागठबंधन के लिए भी काम कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुबह ट्वीट करके जानकारी दी, ‘ये बात साझा करते हुए खुशी हो रही है कि आई-पैक हमारे साथ आ रही है। उनका स्वागत है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts