किसान आंदोलन के जरिए पश्चिम यूपी को साधेगी प्रियंका गांधी

Published On

सहारानपुर में धारा 144

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। किसान और सरकार के बीच अभी भी गतिरोध कायम है। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा आज बैठक कर आंदोलन की अगली रणनीति तय कर रहा है। किसान मोर्चा की बैठक में सभी संगठनों के नेता शामिल हो रहे हें। उधर इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है।

सहारनपुर के किसान महापंचायत में आज प्रियंका गांधी शामिल होने जा रही है। इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएं बांटन के लिए आज सहारनपुर में रहूंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे। दरअसल प्रिंयका गांधी पार्टी को यूपी में मजबूत करना चाहती है। उधर यूपी सरकार ने सहारनपुर में धारा 144 लगा दी है।

कांग्रेस विधायक ने चलाया ट्रैक्टर

राजस्थान में आज विधानसभा बजट सत्र शुरू हो गया है। तीन नए कृषि कानूनों पर पक्ष और विपक्ष में जमकर एक दूसरे को घेरा है। इस बीच बजट सत्र से पहले कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा ने किसानों के समर्थन में टैÑक्टर चलाकर राज्य विधानसभा में पहुंची। उन्होंने कहा कि हम ट्रैक्टर लेकर किसानों और देश की जनता को संदेश देने आए हैं कि हम पूरी तरह किसानों के समर्थन में है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts