तेज रफ्तार बना कहर, एक बच्ची समेत पांच की मौत
Published On
इलाहाबाद से कानपुर की ओर जा रही इनोवा कार
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के थरियांव क्षेत्र में आज तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में इनोवा कार सवार एक बच्ची समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गई और तीन घायल हो गये ।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि इलाहाबाद से कानपुर की ओर जा रही इनोवा कार फतेहपुर के थरियांव इलाके में पश्चिम बाईपास पर कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई ।
हादसे में तीन महिलाएं , एक बालिका और एक पुरुष समेत पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये ।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।