Road Accident: एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Published On

खराब खड़े ट्रक में घुसी कार

नोएडा (सच कहूं न्यूज़/जगदीश शर्मा)। Noida Road Accident: थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर 146 नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा निठारी गांव से ग्रेटर नोएडा जा रही एक वेगनर कार अचानक खराब खड़ी ट्रक में घुस गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए, और कार में सवार चालक सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस और आसपास के लोगों ने कड़ी मस्कत के बाद कार से सभी को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा, घटना की सूचना से काशीराम कॉलोनी में मातम छा गया, पुलिस ने सभी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। Noida News

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 6:00 बजे काशीराम कॉलोनी घोड़ी बछेड़ा दादरी निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्य निठारी नोएडा से वेगनर कार में सवार होकर काशीराम कॉलोनी के लिए चले थे ,जैसे ही उनकी वेगनार कार सेक्टर 146 नोएडा मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची तभी खराब खड़े ट्रक में अचानक टकरा गई, प्रथम दृष्टि ऐसा प्रतीत होता है कि कर चालक को झपकी आ गई जिससे कर अचानक ट्रक में जा घुसी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए, और कार में सवार, सभी को कड़ी मस्कत के बाद बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया ,जहां डॉक्टरों ने तीन महिला सहित और दो पुरुष को मृत घोषित कर दिया।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि कार में बाप ,बेटा ,पत्नी सहित पांच परिवार के सदस्य मौजूद थे | Noida News

उन्होंने मृतकों की पहचान अमन 27 वर्ष पुत्र देवी सिंह, देवी सिंह 60 वर्ष पुत्र राम शाह, राजकुमारी 50 वर्ष पत्नी देवी सिंह, विमलेश 40 वर्ष पत्नी ज्ञान सिंह, कमलेश 40 वर्ष पत्नी जीवन सभी निवासी काशीराम कॉलोनी घोड़ी बछेड़ा दादरी के रूप में की है,पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, घटना की सूचना से कॉलोनी में मातम छा गया।

घटना की खबर मिलते ही क्षेत्रीय सांसद एवं दादरी विधायक मृतकों के घर सत्वाना देने पहुंचे, गौरतलब है कि जैसे ही क्षेत्रीय सांसद डॉ महेश शर्मा और दादरी के विधायक तेजपाल नागर को घटना की सूचना मिली तो वे अपने समर्थ को के साथ काशीराम कॉलोनी घोड़ी बछेड़ा में मृतकों के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। Noida News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: ट्रैक्टर और पिकअप गाड़ी की टक्कर में तीन लोगों की मौत, पांच घायल

About The Author

Related Posts