सदन पहुंचे सचिन

Published On

प्रश्नकाल के दौरान पूरे समय तक सदन में रहे मौजूद

नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जारी मानसून सत्र में पहली बार उच्च सदन की कार्यवाही में भाग लेने गुरुवार को राज्य सभा पहुंचे। पूर्व क्रिकेटर सचिन ने सदन की कार्यवाही में भाग लिया। वह प्रश्नकाल के दौरान पूरे समय तक सदन में मौजूद थे। हालांकि इस दौरान उन्होंने कोई सवाल नहीं पूछा। सचिन के अलावा पांच बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता महिला मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम भी राज्य सभा पहुंची।

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने नामित सदस्यों के राज्य सभा से अनुपिस्थित रहने पर सवाल करते हुए कहा था कि सचिन और अभिनेत्री रेखा को राज्य सभा से इस्तीफा दे देना चाहिए। राज्य सभा के लिए मनोनित 12 सदस्यों में से सचिन और रेखा की सदन में उपस्थिति बहुत कम हैं। सचिन राज्य सभा तो पहुंच गए लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें कड़ी आलोचना और मजाक का सामना करना पड़ा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts