संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों का किया सम्मान
शिकोहाबाद में रितु रेस्टोरेंट में संस्कृति विश्वविद्यालय मथुरा द्वारा शिक्षक सम्मान व अभिवादन कार्यक्रम का आयोजन
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: शिकोहाबाद में नेशनल हाईवे स्थित रितु रेस्टोरेंट में संस्कृति विश्वविद्यालय मथुरा द्वारा शिक्षक सम्मान व अभिवादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए कुछ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल की डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ रजनी यादव रही। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले शिक्षक प्रहलादराय टीकमानी इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य अजय शर्मा, राधा मोहन फ़रसैय्या स्कूल के गिरिराज सिंह जादौन, रोहित यादव, सिरसागंज पब्लिक स्कूल के सुखेंद्र यादव समेत कुछ शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों का स्थान सर्वोपरि होता है। एक शिक्षक ही होता है जो छात्र छात्राओं को अच्छा मुकाम हासिल करने की प्रेरणा देता है तथा अपनी शिक्षा के बल पर वो बच्चों को काफी ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करता है। ऐसे शिक्षकों का सम्मान होना गर्व की बात है । इस मौके पर अरुण यादव, कौशलेंद्र यादव, संस्कृति विश्वविद्यालय से एडमिशन मैनेजर जावेद अली, विजय सक्सेना, एडमिशन मैनेजर शिवांगी आदि मौजूद रहे।
