बिहार में 31 सौ पंचायत सेवकों की जल्द होगी बहाली : सम्राट

Published On

समस्तीपुर । बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में पंचायत के कार्य को तीव्र गति प्रदान करने के उद्देश्य से जल्द ही 31 सौ पंचायत सेवकों की बहाली की जायेगी। चौधरी ने रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के प्रति कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से कर्मचारी चयन आयोग से करीब 31 सौ पंचायत सेवकों की मांग की गई है।जिसकी बहाली की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जायेगी। साथ ही 31 सौ अन्य पंचायत सेवकों को भी जल्द बहाल किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए आरटीपीएस केंद्र अब प्रखंड के बदले पंचायत स्तर पर खोले जायेंगे जिस पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जायेगी। उन्होंने बताया कि पंचायतों के विकास के लिए प्रतिनिधियों के जरिए विभाग द्वारा अगले 5 वर्षों में लगभग 80 हजार करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे। चौधरी ने बताया कि पंचायतों के विकास कार्यों को तीव्रता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रखंड में अब पंचायती राज पदाधिकारियों को प्रशासनिक अधिकार भी दिये जायेंगे । जिनके माध्यम से 30 लाख तक की राशि के कार्य कराये जा सकते है। इस अवसर पर भाजपा विधायक बीरेंद्र कुमार, भाजपा विधान पार्षद तरूण कुमार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी उपस्थित थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts