Kairana Theft News: चोरी की घड़ी व तमंचा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Theft News: पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की गई घड़ी, 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। विगत बुधवार की रात्रि पूरण निवासी ग्राम मवी के घर से कासिम निवासी ग्राम तितरवाड़ा ने घड़ी चोरी कर ली थी, जिसके सम्बन्ध में स्थानीय कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। गुरुवार को एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से चोरी की गई घड़ी तथा 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान करके उसे जेल भेज दिया है। Kairana Theft News

यह भी पढ़ें:– Bulldozer Action: बठिंडा प्रशासन ने गैरकानूनी निर्माण पर चला बुलडोजर, आरोपी पर दर्ज हैं गंभीर मामले

About The Author

Related Posts