डिलीवरी ब्वॉय को टक्कर मारने के बाद 500 मीटर तक घसीटा, मौत

Published On

नोएडा (एजेंस)। मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ दिल्ली का हिट एंड रन केस का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि नोएडा में भी इसी प्रकार का एक मामला सामने आ गया है।
कोतवाली फेस वन के अंतर्गत एक अज्ञात कार चालक ने स्विगी की ओर से फूड की डिलीवरी करने जा रहे डिलीवरी ब्वॉय को टक्कर मारने के बाद 500 मीटर तक घसीटा। इसके कारण डिलीवरी ब्वॉय की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
अज्ञात कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई अमित की शिकायत पर थाना फेज-1 में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर के अनुसार, एक जनवरी की रात करीब एक बजे अमित कुमार ने अपने भाई कौशल को फोन किया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठाया और बताया मैं ओलेक्स गाड़ी चलाने वाला बोल रहा हूं। तुम्हारे भाई का एक्सीडेंट हो गया है। किसी अज्ञात वाहन ने सेक्टर-14 फ्लाईओवर के पास टक्कर मार दी

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts