युवती को बहला फुसलाकर ले जाने वाला गिरफ्तार, जेल भेजा

Published On

भोपा (राहुल कुमार प्रजापति): गांव अथाई से युवती को बहला फुसलाकर ले जाने करने के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव अथाई निवासी महिला ने बीते 11 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी बेटी घर पर अकेली थी, जिसे आरोपी योगेश, गांव सांगा खेडा थाना गगोह कोतवाली जिला सहारनपुर, विपिन गांव सुनहेटी थाना कैराना जिला शामली व सौकिन्द्र श्याम सिह गांव पीपलसाह थाना तितावी बहला फुसलाकर ले गए है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह बाद युवती को बरामद कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। शुक्रवार को उप निरीक्षक सुमित कुमार की टीम ने फरार चल रहे आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts