बेवा और उसकी बेटियों को दबंगों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से पीटा, बेबा ने लगाई पुलिस ने मदद की गुहार

Published On

बुलन्दशहर/औरंगाबाद (कपिल देव इन्सां)। कस्बे के मौहल्ला नूर तालाब नई बस्ती निवासी परवीन पत्नी मरहूम कल्लन ने थाने पर दी तहरीर में कहा है कि गूली खेड़ा निवासी एक दबंग और उसके तीन लड़के लाठी डंडों से लैस होकर बुधवार की दोपहर उसके घर में आ घुसे और गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज करने से मना करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मेरी बेटी अनम मुझे बचाने आई तो उन्होंने उसे भी लाठी डंडों से जमकर पिटाई की। 112नं डायल कर पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर आई और एक हमलावर को पकड़ कर अपने साथ ले गई।

थोड़ी देर बाद दबंग की पत्नी और बेटियों ने घर में आकर गाली-गलौज करते हुए हम दोनों मां बेटी को जमकर मारा पीटा। और रोजेदार मेरी बेटी अनम को बाल पकड़ कर खिंचते हुए ले जाने लगीं। मौहल्ले वाले वहां आये तब जाकर उन्होंने मेरी बेटी को छोड़ा। पीड़िता ने थाने पर पहुँचकर पुलिस को दबंगों को नामजद करते हुए जान माल का खतरा बताते हुए मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता को इंसाफ दिलाया जाएगा। दबंगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी।

About The Author

Related Posts