Indian Railways: अब 486 किमी का सफर सिर्फ 6 घंटे 40 मिनट में, दिल्ली–फिरोजपुर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू

Published On

नई दिल्ली। उत्तर भारत के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दिल्ली और पंजाब के फिरोजपुर कैंट के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस के समय-सारणी की घोषणा कर दी गई है। यह आधुनिक सेमी-हाईस्पीड ट्रेन बठिंडा और पटियाला जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को तेज़, आरामदायक और सुगम सफर मिलेगा। Indian Railways

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस सेवा को क्षेत्र के विकास के लिए अहम बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पंजाब को एक और महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की गई है। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस 7 नवंबर से नियमित रूप से यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी।

  • फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का समय

फिरोजपुर कैंट से प्रस्थान: सुबह 7:55 बजे

दिल्ली आगमन: दोपहर 2:35 बजे

मुख्य ठहराव:

फरीदकोट – 8:23 बजे / 8:25 बजे

बठिंडा – 9:10 बजे / 9:15 बजे

धुरी – 10:26 बजे / 10:28 बजे

पटियाला – 11:05 बजे / 11:07 बजे

अंबाला कैंट – 11:58 बजे / 12:00 बजे

कुरुक्षेत्र – 12:28 बजे / 12:30 बजे

पानीपत – 1:05 बजे / 1:07 बजे

  • दिल्ली से फिरोजपुर कैंट जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस

दिल्ली से प्रस्थान: शाम 4:00 बजे

फिरोजपुर कैंट आगमन: रात 10:35 बजे

महत्वपूर्ण ठहराव:

पानीपत – 5:00 बजे / 5:02 बजे

कुरुक्षेत्र – 5:17 बजे / 5:19 बजे

अंबाला कैंट – 6:30 बजे / 6:32 बजे

पटियाला – 7:13 बजे

धुरी – 7:56 बजे

बठिंडा – 9:15 बजे / 9:20 बजे

फरीदकोट – 10:03 बजे / 10:05 बजे

  • विशेष | Indian Railways

  • यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी (बुधवार को नहीं)।
  • दिल्ली और फिरोजपुर के बीच लगभग 486 किमी की दूरी अब केवल 6 घंटे 40 मिनट में पूरी होगी।
  • नई वंदे भारत सेवा से यात्रियों के समय की बचत के साथ-साथ उन्हें उन्नत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

About The Author

Related Posts