8वीं वाहिनी, रा.आ.मो.बल ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गणेश चतुर्थी पर्व: प्रवीण तिवारी
गणपति बप्पा मोरया !, धार्मिक आस्था और सेवा भावना का अद्भुत संगम, श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक उल्लास
गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: राजधानी से सटे हॉट सिटी में शुमार शहर गाजियाबाद स्थित 8 वीं वाहिनी, रैपिड एक्शन फोर्स (रा.आ.मो.बल) के कैंप परिसर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिसर गणपति भक्ति में डूबा रहा,ढोल-नगाड़ों की गूंज और “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। धार्मिक शोभायात्रा में उमड़ा उत्साह के साथ समारोह की शुरुआत शोभायात्रा से हुई, जिसमें उप महानिरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी, वाहिनी नावा अध्यक्ष अनुपमा गौतम, अधिकारीगण, रेस्क्यूर्स एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। Ghaziabad News
यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि वाहिनी की एकजुटता और अनुशासित सामूहिकता का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान विधि पूर्वक प्रतिमा स्थापना और पूजन किया गया। श्री गणेश जी की प्रतिमा को विशेष रूप से बनाए गए गणपति पंडाल में विधिपूर्वक स्थापित किया गया। पूजा-अर्चना उपरांत उपस्थित जनों ने गणपति का आशीर्वाद प्राप्त किया और सुख-समृद्धि की कामना की। Ghaziabad News
ये पर्व कर्तव्य और आस्था का संगम: तिवारी
इस अवसर पर श्री तिवारी ने कहा, 8वीं वाहिनी के रेस्क्यूर्स, जो विपरीत परिस्थितियों में भी सदैव जनसेवा के लिए तत्पर रहते हैं, उनके लिए यह पर्व एक आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है। हर शुभ कार्य की शुरुआत गणपति वंदना से होती है, और यही भावना हमारे सेवा कार्यों में भी समाहित होनी चाहिए।उन्होंने रेस्क्यूर्स और उनके परिवारों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, सफलता और समृद्धि की कामना की।
सांस्कृतिक चेतना और सेवा भावना का प्रतीक
गणेश चतुर्थी का यह आयोजन केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता, सेवा निष्ठा और सामूहिक चेतना का प्रतीक बन गया। 8वीं वाहिनी द्वारा दिखाया गया समर्पण यह स्पष्ट करता है कि जब कर्तव्य और श्रद्धा एक साथ चलते हैं, तो हर कार्य दिव्यता और उत्कृष्टता को प्राप्त करता है। Ghaziabad News
यह भी पढ़ें:– मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों के लिए आई खुशखबरी, अब नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहरों की ओर, शिक्षा मंत्री ने दी ये जानकारी