धूं-धूं कर जल उठा बाजार में रखा ट्रांसफॉर्मर, हड़कंप

Published On

कैराना। बाजार बेगमपुरा में स्थित पुराने बिजलीघर परिसर में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से लोगो में हड़कंप मच गया। सूचना पर अग्नि शमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल आग पर काबू पाया। मंगलवार को कस्बे के बाजार बेगमपुरा में स्थित पुराना बिजलीघर परिसर में रखे विद्युत ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से लोगो में हड़कंप मच गया। Kairana News

आसपास के दुकानदारों ने किसी अनहोनी के भय के चलते अपनी दुकानें बंद कर दी। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के चलते मौके पर लोगो का जमघट लग गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा पानी की बौछार करके आग पर बामुश्किल काबू पाया। गनीमत रही कि इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। भीषण गर्मी व अत्यधिक लोड को आग लगने का कारण माना जा रहा है। Kairana News

About The Author

Related Posts