UP News: उत्तर प्रदेश के इस क्षेत्र का होगा कायापलट, 50 लाख की लागत से बनेगी नई सड़क, आसमान छूएंगे जमीनों के दाम

Published On

UP News: सिरसागंज (अशोक कुमार पत्रकार सिरसागंज फिरोजाबाद)। सिरसागंज अराँव सम्पर्क मार्ग से नगला बुधुआ को जाने वाली सड़क का 50 लाख रुपए की लागत से पुर्ननिर्माण कराया जायेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित प्रताप सिंह ने बताया नगला बुधुआ को जाने वाली सड़क पिछले काफी समय से जर्जर अवस्था में टूटी फूटी पड़ी थी। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष था। जिसके चलते ग्रामीणों ने लोकसभा आमचुनाव में मतदान बहिष्कार भी किया था। इसकी जानकारी जब जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सुमित प्रताप सिंह को हुई तो उन्होनें ग्रामीणों की समस्या को संज्ञान में लेते हुए उक्त कार्य के पुर्ननिर्माण हेतु 50 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत कर दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। प्रदेश सरकार की अनेकों योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के आमजन को दिया जा रहा है। उसी के क्रम में इस जर्जर पडी सड़क के पुर्ननिर्माण से ग्रामीणों के लिये यातायात सुगम होगा और कठिनाई का सामना नहीं करना पडेगा। इस कार्य हेतु टेंडर प्रक्रिया प्रचलन में है। टेंडर होते ही शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा।

About The Author

Related Posts